Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरशिकायत के बावजूद नहीं हुआ चकमार्ग का निर्माण, ग्रामीणों में रोष

शिकायत के बावजूद नहीं हुआ चकमार्ग का निर्माण, ग्रामीणों में रोष

बदलापुर। महराजगंज विकासखण्ड अन्तर्गत गद्दोपुर गांव में मुख्य सड़क से ब्राह्मण बस्ती को जोड़ने वाली चकमार्ग संख्या 579 का निर्माण कार्य अब तक शुरू नहीं हो सका है। सीमांकन हो जाने और कई बार शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। गांव निवासी गिरीश पाण्डेय ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर चकमार्ग निर्माण की शिकायत की थी, लेकिन ग्राम पंचायत अधिकारी विनय सिंह ने बिना जांच-पड़ताल के ही शिकायत का निस्तारण कर दिया। उन्होंने रिपोर्ट में उल्लेख किया कि तीन वर्ष पूर्व सड़क पर मिट्टी डाली गई थी, जबकि ग्रामीणों ने बताया कि केवल हल्की मिट्टी पूर्व प्रधान शिवप्रसाद के कार्यकाल में सीमांकन के बाद डाली गई थी। ग्रामीणों का कहना है कि वर्तमान ग्राम प्रधान राममिलन यादव के कार्यकाल में इस चकमार्ग पर कोई कार्य नहीं हुआ है। बार-बार केवल आश्वासन दिया जा रहा है कि अगले कार्ययोजना में इसे शामिल किया जाएगा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर शीघ्र निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो वे धरना-प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने जिला प्रशासन से मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है, ताकि वर्षों से उपेक्षित इस चकमार्ग का निर्माण शीघ्र कराया जा सके।