नयनतारा शाहरुख खान की फिल्म जवान से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं जिसके लिए वे सुर्खियों में छाई हुई हैं. इस फिल्म के जरिए वे खुद पर लगाए गए एक रूल को ब्रेक करने जा रही हैं. जी हां, नयनतारा शाहरुख खान के लिए एक नियम तोड़ने वाली हैं जिसे वो पिछले 16 सालों से फॉलो कर रही हैं.बताया जा रहा है कि अभिनेत्री शाहरुख खान की जवान में 16 वर्षों में पहली बार स्क्रीन पर बिकनी पहने हुए दिखाई देंगी. अपने करियर के शुरुआती दौर में स्विमसूट पहनने वाली अभिनेत्री ने 2007 के बाद से इस तरह के कॉस्ट्यूम से दूरी बना ली है. हालांकि, एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जवान इस नियम को बदल देंगी.वी सिनेमा की एक रिपोर्ट के अनुसार, नयनतारा स्विमसूट में एक सीन फिल्माएंगी जैसा कि दीपिका पादुकोण ने शाहरुख की पिछली रिलीज पठान में शूट किया था. रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि सीन को फाइनल कर लिया गया है और नयनतारा सोच- विचार करने के बाद ही ऐसा करने के लिए तैयार हो चुकी हैं.गौरतलब है कि नयनतारा ने 16 साल में पर्दे पर कभी बिकिनी नहीं पहनी है. आखिरी बार उन्होंने ऐसा 2007 में अजीत-स्टारर बिल्ला में काम किया था, उसमें वे बोल्ड अंदाज में दिखी थीं, जो कि अमिताभ बच्चन स्टारर डॉन की रीमेक है. अब रिपोर्ट्स ती हैं कि उन्हें जवान फिल्म की टीम ने इस सीन के लिए राजी कर लिया है क्योंकि ये कहानी का अहम हिस्सा है. जवान से नयनतारा की हिंदी भाषा की शुरुआत है.स्क्रीन पर स्विमसूट पहनने की खबर सुनते ही नयनतारा के प्रशंसकों को यकीन नहीं हो रहा है कि वे अपने बॉलीवुड डेब्यू या शाहरुख खान के लिए भी अपना नियम तोड़ देंगी. हालांकि, कई अन्य लोगों ने कहा कि वे लंबे समय के बाद अभिनेत्री को एक नए रूप में देखना चाहते हैं.जवान, एटली द्वारा निर्देशित फिल्म हैं जिसमें किंग खान के अलावा विजय सेतुपति भी अहम रोल में हैं. कथित तौर पर विजय का एक कैमियो रोल में हैं. एक एक्शन थ्रिलर को शाहरुख की पहली पैन-इंडिया फिल्म के रूप में तैयार किया जा रहा है. जवान 2 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. हाल ही में कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि फिल्म पोस्टपोन हो सकती है लेकिन अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.
― Advertisement ―
संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित
जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
शाहरुख के लिए 16 साल पुराना नियम तोड़ेगी ये साउथ एक्ट्रेस



