Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरशासन स्तर पीड़ित परिवारजन को दी जाएगी मदद : राज्यमंत्री

शासन स्तर पीड़ित परिवारजन को दी जाएगी मदद : राज्यमंत्री

जौनपुर। राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने बुधवार देर सायं जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों के कोतवाली क्षेत्र के मछलीशहर पड़ाव में अतिवृष्टि तथा खंभे में विद्युत प्रवाह होने के कारण घटित हृदय विदारक घटना में  मृतक शिवा, प्राची मिश्रा और समीर के परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की गई तथा पीड़ित परिवारजन को सांत्वना दी गई। उन्होने कहा कि दुख की इस घड़ी में शासन-प्रशासन पीड़ित परिवारजन के साथ है। मुख्यमंत्री तथा प्रमुख सचिव गृह को घटना क्रम से अवगत करा दिया गया है तथा शासन के निर्देश के क्रम में नियमानुसार हरसंभव जो भी मदद दी जायेगी। इसके साथ ही राज्यमंत्री तथा जिलाधिकारी ने घटनास्थल पर जाकर निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ.कौस्तुभ, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ट, नगर मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन, उप जिलाधिकारी सदर सहित अन्य उपस्थित रहे।