Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरशार्ट सर्किट से रिहायशी मड़हा समेत पशुशाला जलकर खाक, दो मवेशी झुलसे

शार्ट सर्किट से रिहायशी मड़हा समेत पशुशाला जलकर खाक, दो मवेशी झुलसे

जौनपुर धारा, जौनपुर। सुइथाकला क्षेत्र के भगासा गांव में बीती रात शार्ट सर्किट के चलते रिहायशी मड़हा समेत पशुशाला जलकर जहां खाक हो गया वहीं पशुशाला में बंधे दो मवेशी गम्भीर रूप से झुलस गए। किसी तरह ग्रामीण आग पर काबू पाए। हालांकि सूचना पर पशु चिकित्सक द्वारा मौके पर पहुंचकर दोनों का उपचार किया गया, लेकिन मौके पर अन्य जिम्मेदारानों के पहुंचने की कोई सूचना नहीं है। बताया जाता है कि रविवार की रात चलती तेज हवा में शार्ट सर्किट के चलते भगासा गांव निवासी मातिबर हरिजन के रिहायशी मड़हे में आग लग गई। हालांकि आग लगने की जानकारी पर लोगों द्वारा आग पर काबू करने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक रिहायशी मड़हा समेत पशुशाला भी जलकर खाक हो गया। जिसमें बंधे दो मवेशी गम्भीर रूप से झुलस गए। हालांकि घटना की सूचना पर पशु चिकित्सक डाक्टर आलोक सिंह पालीवाल द्वारा पशु मित्र संग मौके पर पहुंच कर दोनों का उपचार किया गया, लेकिन मौके पर अन्य जिम्मेदारानों के पहुंचने की कोई सूचना नहीं मिली जिसे लेकर पीड़ित परिवार क्षुब्ध है। बहरहाल घटना के बाद से पीड़ित परिवार बदहाली की स्थिति में पहुंच चुका है।

Share Now...