Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जलजमाव से बचाने के लिए गांववासियों ने खुद करवाई नाली की खुदाई

जौनपुर। मछलीशहर विकास खण्ड के चितांव गांव के ग्रामीणों ने बिना किसी सरकारी सहायता के गांव के लोगों ने जलजमाव से निजात पाने के...
Homeउत्तर प्रदेशशादी समारोह में शामिल होने आई मासूम से दरिंदगी

शादी समारोह में शामिल होने आई मासूम से दरिंदगी

  • पीड़िता को मैरिज लॉन से उठा ले गए थे दरिंदे
बंथरा इलाके में शुक्रवार की रात दो दरिंदों ने मैरिज लॉन में आयोजित एक शादी समारोह से सात साल की मासूम को अगवाकर उसे अपनी हवस का शिकार बना डाला। मासूम की चीख-पुकार रोकने के लिए दोनों ने उसकी बेल्टों से बेरहमी से पिटाई भी की। पुलिस ने घटना की एफआईआर दर्ज कर एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरे को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।

 

उधर, मासूम को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। उन्नाव जिले के एक गांव निवासी युवक की रायबरेली की एक युवती से विवाह तय था। शनिवार को दोनों की शादी थी। आयोजन बंथरा थाने से करीब पांच सौ मीटर दूर कानपुर रोड स्थित एक मैरिज लॉन में था। कार्यक्रम चल ही रहा था कि रात करीब 1:00 बजे डीजे बजाने आए थे।

दो युवकों की नजर मासूम पर पड़ी। दोनों दरिंदों ने पहले उसे झूला झुलाया और फिर बहला-फुसलाकर उसे बाइक से समारोह स्थल से करीब तीन सौ मीटर दूर रामचौरा रोड किनारे खेतों में झाड़ियों के बीच ले गए। यहां दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। दरिंदों ने चीखने पुकारने पर उसकी बेरहमी के साथ पिटाई भी की।

उधर, परिजनों का ध्यान जब मासूम पर गया तो उन्होंने उसकी खोजबीन शुरू की लेकिन उसका कहीं अता पता नहीं चला। मासूम के न मिलने से परिजन परेशान हो उठे। धीरे-धीरे यह खबर समारोह में मौजूद अन्य लोगों तक भी गई। इसके बाद सूचना 112 नंबर पर पुलिस को दी गई। घटना की सूचना पाकर थाने की पुलिस भागकर मौके पर गई। इसके बाद पुलिस ने लोगों के साथ मिलकर इधर उधर मासूम की तलाश शुरू की।

इसी बीच पुलिस ने रात करीब 2:30 बजे एक आरोपित को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से मासूम को बरामद कर लिया जबकि उसका दूसरा साथी मौका पाकर फरार हो गया। पुलिस ने थोड़ी दूर पर  मोटरसाइकिल बरामद कर ली। दूसरे आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस जगह-जगह पर दबिश दे र

बंथरा इलाके में शुक्रवार की रात दो दरिंदों ने मैरिज लॉन में आयोजित एक शादी समारोह से सात साल की मासूम को अगवाकर उसे अपनी हवस का शिकार बना डाला। मासूम की चीख-पुकार रोकने के लिए दोनों ने उसकी बेल्टों से बेरहमी से पिटाई भी की। पुलिस ने घटना की एफआईआर दर्ज कर एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरे को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।

उधर, मासूम को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। उन्नाव जिले के एक गांव निवासी युवक की रायबरेली की एक युवती से विवाह तय था। शनिवार को दोनों की शादी थी। आयोजन बंथरा थाने से करीब पांच सौ मीटर दूर कानपुर रोड स्थित एक मैरिज लॉन में था। कार्यक्रम चल ही रहा था कि रात करीब 1:00 बजे डीजे बजाने आए थे। दो युवकों की नजर मासूम पर पड़ी। दोनों दरिंदों ने पहले उसे झूला झुलाया और फिर बहला-फुसलाकर उसे बाइक से समारोह स्थल से करीब तीन सौ मीटर दूर रामचौरा रोड किनारे खेतों में झाड़ियों के बीच ले गए। यहां दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। दरिंदों ने चीखने पुकारने पर उसकी बेरहमी के साथ पिटाई भी की। उधर, परिजनों का ध्यान जब मासूम पर गया तो उन्होंने उसकी खोजबीन शुरू की लेकिन उसका कहीं अता पता नहीं चला। मासूम के न मिलने से परिजन परेशान हो उठे। धीरे-धीरे यह खबर समारोह में मौजूद अन्य लोगों तक भी गई। इसके बाद सूचना 112 नंबर पर पुलिस को दी गई। घटना की सूचना पाकर थाने की पुलिस भागकर मौके पर गई। इसके बाद पुलिस ने लोगों के साथ मिलकर इधर उधर मासूम की तलाश शुरू की। इसी बीच पुलिस ने रात करीब 2:30 बजे एक आरोपित को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से मासूम को बरामद कर लिया जबकि उसका दूसरा साथी मौका पाकर फरार हो गया। पुलिस ने थोड़ी दूर पर  मोटरसाइकिल बरामद कर ली। दूसरे आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस जगह-जगह पर दबिश दे रही है।

Share Now...