राज कपूर के नाती यानी आदर जैन ने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में आलेखा आडवाणी से शादी की। वेडिंग फंक्शन मुंबई के ताज महल पैलेस में रखा गया था, जिसमें बॉलीवुड की नामी हस्तियां शामिल होती नजर आईं। वहीं शादी की रस्में पूरी होने के बाद न्यूली मैरिड कपल भी पैपराजी को को पोज देने पहुंचे। लुक की बात करें तो आदर जैन जहां क्रीम कलर की शेरवानी में नजर दिखे तो वहीं आलेखा आडवाणी ने ट्रेडिशनल लाल और गोल्ड लहंगा कैरी किया था, जिसमें कपल बेहद खूबसूरत लग रहे थे। शादी में आई आलिया भट्ट जहां पिंक कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं तो वहीं रणबीर कपूर ब्लू शेरवानी में हैंडसम लग रहे थे। गौरी खान भी अपनी मां के साथ वाइट लहंगे में पैपराजी को पोज देते हुए नजर आईं। करिश्मा कपूर का गोल्डन साड़ी लुक बेहद खूबसूरत लग रहा था, जिसकी तारीफें फैंस करते नहीं थक रहे हैं। गौरतलब है कि 2024 में रीमा जैन के बेटे आदर जैन और आलेखा आडवाणी ने गोवा में वाइट वेडिंग रखी थी। इस खास मौके पर करिश्मा कपूर-करीना कपूर और कपूर फैमिली हिस्सा बनती हुई नजर आई. वहीं सोशल मीडिया पर वाइट वेडिंग की तस्वीरें भी काफी चर्चा में रही थी। जबकि हाल ही में कपल की मेहंदी सेरेमनी के कुछ वीडियो भी सामने आए थे, जिसमें आलिया भट्ट, करीना कपूर, करिश्मा कपूर, रिद्धिमा कपूर और रणबीर कपूर जमकर डांस करते हुए नजर आए थे।
― Advertisement ―
विषैले जंतु के काटने से युवती की मौत
खुटहन। बीरी समसुद्दीनपुर गांव में शनिवार की रात छत से उतरते समय सीढ़ी पर बैठा बिषधर युवती के पैर में काट लिया। उपचार के...
शादी के बंधन में बंधे आदर जैन और आलेखा आडवाणी

Previous article
Next article