Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरशादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

जौनपुर। थाना खेतासराय पुलिस टीम ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह चौहान के निकट पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष खेतासराय प्रदीप कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। थाना खेतासराय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-13/2026 धारा 69/115(2)/324(4) बीएनएस के तहत नामित अभियुक्त अभिनाश राजभर पुत्र परवीद राजभर निवासी पोरईखुर्द थाना खेतासराय, जनपद जौनपुर (उम्र 24 वर्ष) को गुरुवार सुबह करीब 8:30 बजे अमरेथुआ मोड़ से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए संबंधित न्यायालय भेज दिया गया है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, उपनिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार राय, कांस्टेबल विनोद कुमार प्रजापति एवं कांस्टेबल सोनू गौड शामिल रहे।