जौनपुर धारा,जौनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के शातिर अपराधी कोतवाली के हिस्ट्रीशीटर गैंगस्टर में फरार चल रहे मुन्ने राजा न्यायालय में समर्पण कर दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुन्ने राजा पुत्र अनवर निवासी मोहल्ला दिलाजक गूलर घाट थाना कोतवाली एक शातिर किस्म का बड़ा अपराधी है। पुलिस ने चिन्हित करके उसके खिलाफ गैंगस्टर की कार्यवाही किया था। पुलिस कार्रवाई से काफी दिनों से फरार चलने के कारण पुलिस ने इसके दरवाजे पर कुर्ती इश्तिहार भी चश्मा किया था। इसके बाद भी पुलिस की कई टीम में इसकी तलाश में लगी रही। पुलिस का बढ़ता हुआ दबाव देखकर आज इसलिए गैंगस्टर कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। मुन्ने राजा का पूरा जीवन अपराध और अपराधियों से जुड़ा रहा, जिसके अपराध का लंबा चौड़ा चि_ा पुलिस के रिकॉर्ड में दर्ज है।
― Advertisement ―
बिजली के पोलों से हटाया गया केबल और वाई-फाई तारों का जंजाल
जौनपुर के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर लटकी बंद केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों को विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर हटाया। विभाग की कार्रवाई से बारिश के दौरान करंट उतरने और हादसे की आशंका कम होने की उम्मीद है।
शातिर अपराधी ने न्यायालय में किया समर्पण


