जलालपुर। क्षेत्र के रामरूप सर्वोदय इंटर कॉलेज के प्रांगण में विवेकानंद सेंटर ऑफ़ लैंग्वेज एवं स्वामी विवेकानंद लाइब्रेरी के तत्वाधान में शहीद दिवस पर श्रद्धांजलि हेतु सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। बच्चों ने भगत सिंह ,राजगुरु एवं सुखदेव पर आधारित नाटक का बहुत ही सुंदर मंचन किया। तत्पश्चात ईश्वर, आज की द्रोपदी एवं चाणक्य नाटक का मंचन कर उपस्थित दर्शकों को देश भक्ति के भावना से ओत – प्रोत कर दिया। अंकुश मिश्रा, विराट सिंह, मानसी सिंह, दिव्यांशु मिश्रा,अमन चौहान एवं प्राची सागर के सशक्त अभिनय ने दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि न्यायिक मजिस्ट्रेट (राजस्थान) साखी सिंह रघुवंशी ने कहां की भारत मां के सपूतों के बलिदान हमें नहीं भूलना चाहिए। यह आजादी के दीवानों का त्याग एवं समर्पण ही था जो हमें आजादी मिली। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि डॉ जे.पी सिंह एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता रामाश्रय सिंह ने किया। कार्यक्रम के अंत में मैनेजिंग डायरेक्टर पंकज सिंह ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह ,पुष्प गुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख संदीप सिंह ,डॉ. रमेश यादव, सुभाष यादव, प्रेम प्रकाश यादव, सुशील मिश्रा, हेमंत मिश्रा, आशीष सिंह, नीरज सिंह ,संदीप सिंह, मनोज गिरी,चंदन चौहान, प्रेम नारायण सिंह, मनीष सिंह, प्रेम प्रकाश प्रजापति, अजय यादव समेत अनेक गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन रामचंद्र सिंह एवं विनय कुमार वर्मा ने किया।
― Advertisement ―
मानसून की धमाकेदार दस्तक से उमस से राहत, जलभराव ने खोली जल निकासी की पोल
टीडी कॉलेज रोड समेत कई इलाकों में सड़कों पर जमा हुआ पानी, पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को उठानी पड़ी परेशानीजौनपुर। उमस भरी गर्मी...
शहादत दिवस पर बच्चों ने अपने अभिनय से सबका मन मोहा

Previous article

