― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरशराब के दुकान खुलने के विरोध में जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

शराब के दुकान खुलने के विरोध में जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जौनपुर धारा, जौनपुर। शराब की दुकान खुलने के विरोध में स्थानीय लोगों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री, प्रमुख सचिव सहित जिला प्रशासन को ज्ञापना सौंपते हुए बताया कि दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र से सटे 30मीटर की दूरी पर विभिन्न हॉस्पिटल व  कुछ ही दूरी पर प्रसिद्ध सेंट पैट्रिक स्कूल है जहाँ दक्षिण तरफ सामने 30मीटर की दूरी पर दुर्गा मन्दिर से पश्चिम तरफ 30मीटर की दूरी पर प्राचीन शंकर मंदिर से और पूरब 40मीटर की दूरी पर चौरा माता मंदिर है, उक्त स्थान पर विशेश्वरपुर नई बस्ती कॉलोनी है जिसमें लगभग 150परिवारों की संख्या है, जहां लोग शुद्ध एवं सात्विक विचारधारा के हैं। वहां पर शराब की दुकान खुलने का जोर शोर से प्रचार व प्रसार किया जा रहा है जिसकी परिसीमन उत्तर पश्चिम दक्षिण व पूर्व उपरोक्त है, जिससे हम विशेश्वरपुर के सभी निवासीगण चिंतित है और किसी असम्भावित घटना को लेकर आशंकित है, शराब के ठेका स्थल जिसकी परिसीमाए उपरोक्त हैं। ठेका खुलने से कॉलोनी वासियों के शांति व्यवस्था खतरे में पड़ सकती है तथा प्रस्तावित ठेका सुप्रिम कोर्ट के दिशानिर्देश और शासन एवं प्रशासन के निर्धारित मानकों के विरुद्ध है। उन्होने शराब का ठेका खोलने से रोकने की मांग किया है। उक्त अवसर रमाशंकर श्रीवास्तव, डॉ.अतुल सिंह, डॉ.विकाश शुक्ला, बेचन मिश्रा, सूर्यभान यादव, विवेक तिवारी, कमलेश मिश्रा, राहुल सिंह, काशी नाथ यादव, दीना सेठ, राजू सेठ, नीरज श्रीवास्तव, विपिन गुप्ता, आलोक मिश्रा, ऋषि श्रीवास्वत, अरुण गुप्ता, मनोज यादव, मुकेश श्रीवास्तव, गीता मिश्रा, अंकित जायसवाल, विनय सिंह, रश्मिता कश्यप, राजेन्द्र गुप्ता, श्री सेठ, सोनू सेठ, शुभम सेठ, विमलेश कुमार, दिनेश सेठ, कृष्ण कुमार सेठ, संजय मौर्या, प्रदीप यादव, हेमन्त श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहें।

Share Now...