जौनपुर धारा,जौनपुर। भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल के पूर्व अध्यक्ष चार बार के पूर्व सांसद पंडित श्याम बिहारी मिश्रा के 86वें जन्म जयंती पर एक श्रद्धाजली कार्यक्रम सोतहत्ती बाजार स्थित जिला कैंप कार्यालय पर आयोजित किया गया। अध्यक्षता करते हुए जौनपुर उद्योग व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष दिनेश टण्डन ने पंडित श्याम बिहारी मिश्रा के व्यक्तित्व और नेतृत्व पर विस्तृत रूप बताते हुए कहा कि पंडित अपने कार्यकाल के दौरान जौनपुर को सदा सम्मान देते थे और पिछले 50वर्षों में व्यापारी हित की प्रत्येक लड़ाई में आपका महत्वपूर्ण योगदान था। नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने पंडित के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि देश के करोड़ों व्यापारियों के दिलों में राज करने वाले पंडितजी हमेशा हम लोगों के बीच मौजूद हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष सोमेश्वर केसरवानी ने कहां की श्याम बिहारी मिश्रा छोटा हो या बाद सभी का सम्मान करते थे और व्यापारियों के सहयोग के लिए 24 घंटे तैयार रहते थे। इसी क्रम में प्रदेश मंत्री महेंद्र सोनकर, जिला संरक्षक राजदेव यादव, जिला उपाध्यक्ष अरशद कुरैशी ने उनके व्यक्तित्व की सराहना किया। कार्यक्रम में जिला महामंत्री रामकुमार साहू, मुन्नालाल अग्रहरि, अनिल कुमार वर्मा, यशवंत साहू, नीरज शाह, संतोष साहू आदि व्यापारी पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने किया। सभी व्यापारियों का आभार नगर महामंत्री उत्तरी मनोज कुमार साहू ने व्यक्त किया।
― Advertisement ―
Jaunpur Dhara 22-04-2026
" Jaunpur Dhara E-Paper 22-04-2026 जौनपुर जिले का विश्वसनीय हिंदी दैनिक समाचार पत्र 'जौनपुर धारा' (Jaunpur Dhara) अब आपके मोबाइल पर भी उपलब्ध है।...
व्यापार मण्डल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्म जयंती पर अर्पित किया श्रद्धा सुमन

Previous article


