जौनपुर। कुछ दिन पूर्व ज़ारा कूलर बदलापुर पड़ाव स्थित सिराज अहमद के प्रतिष्ठान में हुई अग्निकांड की घटना में लगभग 15-20 लाख रुपये की भारी क्षति हुई थी। इस दु:खद घटना से आहत होकर भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल ने मानवीय संवेदना एवं व्यापारिक एकता का परिचय देते हुए पीड़ित व्यापारी की सहायता के लिए पहल की। व्यापार मंडल की चारों इकाइयों और संगठन के पदाधिकारी विपुल सिंह और बिस्मिल्लाह के विशेष सहयोग से कुल105855/- रूपये की आर्थिक सहायता राशि एकत्रित की गई, जिसे आज 29 जनवरी को औपचारिक रूप से पीड़ित व्यापारी मो. सिराज अहमद के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर चेक प्रदान किया गया। इस अवसर पर व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं व्यापारी उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष विवेक सिंह ने कहा कि भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल केवल एक संगठन नहीं, बल्कि एक परिवार है और जनपद जौनपुर का हर व्यापारी परिवार का सदस्य है और उनके संकट में हम सभी का साथ खड़ा होना नैतिक दायित्व है। शशांक सिंह रानू, जयकृष्ण साहू, प्रदीप सिंह रिंकू, धीरज साहू ने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी संगठन अपने सदस्यों के हितों एवं सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहेगा। पीड़ित व्यापारी मो. सिराज अहमद ने इस कठिन समय में मिले सहयोग के लिए भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल एवं सभी व्यापारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष रवि अग्रहरि, अजीत सोनकर, मो.दानिश, नगर महामंत्री दिलीप जायसवाल, युवा जिला महामंत्री अजय सोनकर, युवा नगर महामंत्री योगेश साहू, उपाध्यक्ष विनय साहू, सन्नी चौधरी, मो.बिस्मिल्लाह, राजेन्द्र सेठ, टीपू, मो.जीशान, साकिब सहित दर्जनों व्यापारी उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
सिकरारा सड़क हादसे में 62 वर्षीय अधेड़ की मौत, बाइक की टक्कर से हुआ था घायल
सिकरारा थाना क्षेत्र के लाला बाजार में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल 62 वर्षीय सुदामा निषाद की वाराणसी ले जाते समय मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने अग्निकांड से पीड़ित व्यापारी को दिया संबल और आर्थिक सहयोग


