― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरव्यापारी के सामने से बदमाशों ने उड़ाया बाइक

व्यापारी के सामने से बदमाशों ने उड़ाया बाइक

जौनपुर धारा, जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र के महिमापुर गांव के वाराणसी-लखनऊ नेशनल हाईवे के किनारे खड़ी कपड़ा व्यापारी की बाइक शुक्रवार को दो बदमाश लेकर फरार हो गयें। बदमाशों को बाइक ले जाते व्यापारी ने देखा तो शोर मचाना शुरू किया। जब तक कोई कुछ समझ पाता बदमाश बाइक वाराणसी की तरफ लेकर फरार हो गए हैं। महिमापुर गांव निवासी प्रमोद कुमार यादव की कपड़े की दुकान वाराणसी- लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीबनमऊ गेट के सामने स्थित है। रोज की तरह वह बाइक को दुकान के सामने टीन सेट के अंदर खड़ा किया और कुछ सामान लेने के लिए दुकान के सामने टेलर के दुकान पर गया था। सामान लेकर वह वापस आ रहा था तो देखा कि कले रंग का शर्ट पहने दो बदमाश उसकी बाइक लेकर जा रहे थे उसने शोर मचाया परंतु वह बाइक लेकर फरार हो गयें। पीड़ित द्वारा स्थानी थाने पर तहरीर दी गई है पुलिस बदमाशों की तलाश में जूटी है। नेशनल हाईवे पर दिनदहाड़े हुइ& घटना से व्यापारियों में दहशत का माहौल है। पुलिस जल्दी ही बाइक चोरों को पकड़ने का दावा कर रही है।

Share Now...