Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरव्यापारियों नें सम्पूर्ण समाधान दिवस पर लगाये गये फर्जी टैक्स को तत्काल...

व्यापारियों नें सम्पूर्ण समाधान दिवस पर लगाये गये फर्जी टैक्स को तत्काल वापस लेनें की किया मांग

केराकत। स्थानीय नगर व्यापार मण्डल अध्यक्ष प्रदीप कमलापुरी पिंकू के नेतृत्व में व्यापारियों नें नगर पंचायत केराकत द्वारा मनमानी और तानाशाही ढ़ंग से लगाये नये गृहकर, जलकर, जलमूल्य, जल निकासकर आदि टैक्स के नाम पर मनमानी ढ़ंग से किए जा रहे शोषण के खिलाफ खुला मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को स्थानीय तहसील सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में नगर अध्यक्ष प्रदीप कमलापुरी पिंकू द्वारा 5सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें कहा गया कि नगर पंचायत केराकत द्वारा जिन लोगों के मकान ग्रामसभा क्षेत्र में है उन्हें मनमानी ढ़ंग से नोटिस भेजकर गृहकर, जलकर, जलमूल्य, जल निकासकर वसूला जा रहा है। जबकि सुविधा के नाम पर जीरो है। नगर पंचायत क्षेत्र में निवास करने वाले जिन परिवारों नें जल कनेक्शन लिया ही नहीं है उन्हें भी फर्जी और मनमानी ढ़ंग से नोटिस भेजकर जबरिया वसूली की जा रही है। गरीब परिवार अथवा जिनकी खाली पड़ी ज़मीन है उन पर कोई भवन निर्माण नहीं हुआ है उन पर गृहकर, जलकर, जलमूल्य, जल निकासकर जबरिया थोप कर वसूली की जा रही है। पिता के मालिक और जीवित रहते हुऐ पिता और पुत्र को भी गृहकर, जलकर, जलमूल्य, जलनिकास कर की अलग अलग-अलग नोटिस भेजकर जबरिया वसूली की जा रही है। जबकि परिवार संयुक्त है। नगर पंचायत द्वारा अपनी सीमा के बाहर जाकर ग्राम सभा जो नगर पंचायत की सीमा से लगा हुआ है वहॉं कहीं कहीं इण्टर लाकिंग और नाली निर्माण कार्य नगर पंचायत द्वारा अवैध रूप से कराया गया है वहां रहनें वाले परिवारों से किसी भी प्रकार का कर नहीं वसूला जा रहा है। जबकि वहां विकास कार्य कराना ग्राम सभा का कार्य है।नगर में कुछ मुहल्लों में अपने चहेते लोगों को खुश करने के लिए इण्टर लाकिंग कराकर अपने हाथों ही अपनी पीठ थपथपाई जा रही है। वहीं नगर के मुख्य सड़क मार्ग की दशा दैनिय बनीं हुयी हैं। ऐसा कोई भी विकास का कार्य नहीं हुआ है। जिससे यह कहा जा सके की नगर का बहु मुखी विकास हुआ है। व्यापार मण्डल के ज्ञापन को गम्भीरता से लेते हुऐ कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अपर जिलाधिकारी ने कड़ी चेतावनी देते हुऐ कहा कि व्यापार मण्डल की शिकायतों का निस्तारण नहीं हुआ तो कड़ी कार्यवाही की जायेगी।