Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरवैज्ञानिक अनुसंधान दैनिक जीवन को सरल बना देते हैं -फादर पी विक्टर

वैज्ञानिक अनुसंधान दैनिक जीवन को सरल बना देते हैं -फादर पी विक्टर

  • सेंटजॉन्स स्कूल में पास्कल के नियम के आधार पर विज्ञान परियोजना का प्रदर्शन

जौनपुर धारा, जौनपुर। सेंटजॉन्स स्कूल सिद्दीकपुर की शनिवासरीय प्रार्थना सभा में कक्षा 10 स के विद्यार्थियों ने पास्कल नियम पर आधारित परियोजना प्रस्तुत किया जिसमें हाइड्रोलिक प्रेशर से कार्य की सरलता को दर्शाया गया। कक्षाध्यापिका नीलम मिश्रा ने अपने उद्बोधन में बताया कि जंगल के राजा सिंह को भी अपने भेजन के लिए पुरुषार्थ करना पड़ता है, कोई हिरण उसके मुख म्ों अनायास प्रवेश नहीं करता। पुरुषार्थी व्यक्ति जीवन में आने वाली विषम परिस्थितियों का मुकाबला डटकर करता है और सफलता उसके कदम चूमती है। विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर पी विक्टर ने अपने संदेश में कहा कि वैज्ञानिक अनुसंधान दैनिक जीवन को सरल बना देते हैं। विद्यालय में वैज्ञानिक प्रयोगों द्वारा बच्चों की वैज्ञानिक बुद्धि विकसित होती है। स्वयं करके सीखना, सीखने का सबसे अच्छा तरीका है।