Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरविश्वकर्मा भगवान ने ब्रह्मांड की हर वस्तु की रचना : उमाशंकर गुप्ता

विश्वकर्मा भगवान ने ब्रह्मांड की हर वस्तु की रचना : उमाशंकर गुप्ता

  • इंजीनियर उमाशंकर गुप्ता ने पूजा अर्चना कर मनाई भगवान विश्वकर्मा जयंती

मुंगराबादशाहपुर। शुभाकृति कंस्ट्रक्शन के डायरेक्टर इंजीनियर उमाशंकर गुप्ता ने कटरा मोहल्ला स्थित कार्यालय पर भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा जी को पुष्प, अक्षत, सिंदूर, चन्दन, पुष्प माला आदि अर्पित करके मंत्रोच्चारण के बीच विधि विधान से पूजन अर्चन की और इसके बाद उन्होंने अपने औजारों एवं मशीनों की पूजा-अर्चना करने के पश्चात और हवन पूजन किया। इंजीनियर उमाशंकर गुप्ता ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा की कृपा से ही हम आज अपने कार्यों में सफलता हासिल की है। भगवान विश्वकर्मा सृष्टि के सबसे पहले शिल्पकार माना जाता है। जिन्होंने देवताओं के लिए विभिन्न प्रकार के अस्त्र-शस्त्रों का निर्माण किया। उन्होंने द्वारका, हस्तिनापुर और इन्द्रप्रस्थ जैसे नगरों का निर्माण किया और जगन्नाथ पुरी के जगन्नाथ मंदिर में स्थित विशाल मूर्तियों का निर्माण किया। इस अवसर पर राजेश यादव, योगेंद्र प्रताप, अमित यादव, अस्मिता गुप्ता, आयुषी गुप्ता व सृष्टि गुप्ता आदि लोग पूजा में शामिल रहे।