Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

समीक्षा बैठक में निर्माण कार्यों में तेजी और गुणवत्ता पर जोर

जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधानमंडल की संयुक्त समिति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न विभागों और जनपद में चल रही निर्माणाधीन...
Homeअपना जौनपुरविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

  • पारिवारिक विवाद माना जा रहा कारण

जौनपुर धारा, जौनपुर। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मायके पक्ष के लोग इसे पारिवारिक विवाद मानकर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने के लिए भेज दिया।

बताया जाता है कि थाना लाइन बाजार के कुद्दूपुर गांव निवासी कृपाशंकर प्रजापति ने पुलिस को सूचना दी कि उक्त गांव में उसकी बहन बीनू 31 वर्ष की शादी लगभग 12 वर्ष पूर्व हुई थी जिसका शव फांसी से लटक रहा है और मायके पक्ष के लोग हत्या का आरोप लगा रहे हैं। उसका ससुराल वालों से दीवानी न्यायालय में विवाद भी चल रहा था जिसमें एक वर्ष पहले समझौता हुआ फिर विदाई हुई। घटना की रात में बताते हैं कि पति राकेश कुमार प्रजापति से खाना बनाते समय पत्नी बीनू का झगड़ा हुआ था फिर दोनों खा पीकर सोने चले गए। रात में जब राकेश जागा तो बीनू का शव पंखे से लटक रहा था। सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक देवानंद रजक मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रभारी निरीक्षक देवानंद रजक का कहना है कि प्रथम दृष्टया विवाहिता की मौत फांसी लगाने से होना साबित हुआ है। शरीर पर चोट का निशान नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे कार्यवाही की जायेगी। मृतका का पति मेहनत मजदूरी कर रोजी रोटी चलाता है। मृतका की दो संतान 12 वर्षीय लड़का शिवा और 11 माह की एक बेटी है। कोतवाली पुलिस ससुराल पक्ष वालों से पूंछताछ भी कर रही है।

Share Now...