Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरविनय प्रकाश सिंह को मिली मड़ियाहूँ की कमान

विनय प्रकाश सिंह को मिली मड़ियाहूँ की कमान

  • एसपी डॉ.अजयपाल शर्मा ने कई थाना प्रभारियों को किया कार्यमुक्त

जौनपुर धारा, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा ने नए शहर कोतवाल की नियुक्ति करने के साथ एक उपनिरीक्षक का रुतबा बढ़कर थाना अध्यक्ष बना दिया है। सोनभद्र से स्थानांतरित होकर आए मिथिलेश कुमार मिश्रा को नया शहर कोतवाल बनाया गया है।वही चंदौली जनपद से स्थानांतरित होकर आए विनय प्रकाश सिंह को मरियाहू कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। इसी के साथ चौकी प्रभारी सरायपोखता रहे अरविंद कुमार सिंह का रुतबा बढ़कर उन्हें थाना अध्यक्ष खुटहन नियुक्त किया गया है। 20 दिन पूर्व थाना अध्यक्ष खुटहन नियुक्त हुए रोहित कुमार मिश्रा को वहां से हटकर थाना अध्यक्ष सुजानगंज का भार सौंपा गया है। गैर जनपद से स्थानांतरित होकर आए तरुण कुमार श्रीवास्तव के ऊपर सिंगरामऊ थाने का भार सौंपा गया है। इस तबादले को लेकर यह चर्चा है कि अभी कुछ और थानेदारों का फेरबदल होना बाकी है।