Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरविधि-विधान से की गई भगवान गणेश की पूजा अर्चन

विधि-विधान से की गई भगवान गणेश की पूजा अर्चन

जौनपुर। बुधवार को भगवान गणेश की प्रतिमाएं जयकारे व गाजे-बाजे सहित पूजा स्थलों पर स्थापित की गईं। मूर्ति स्थापित करने के बाद वैदिक मंत्रों से मूर्तियों में प्राण प्रतिष्ठा कराई गई। तत्पश्चात पूजन अर्चन प्रारम्भ हो गया। छ: दिनों तक पूजन के पश्चात सातवें दिन 02सितम्बर मंगलवार को प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। घरों में भगवान गणेश की छोटी प्रतिमा स्थापित कर पूजन करने वालों ने भी स्थापित प्रतिमा में प्राण प्रतिष्ठा कराकर पूजन अर्चन शुरू कर दिया। जो गुरूवार को दूसरे दिन भी विधि-विधान से पूजा अर्चन किया गया। श्री गणपति पूजा महासमिति से सम्बद्ध 70समितियों में इस साल 54समितियां ही पंडाल सजाकर प्रतिमा स्थापित की हैं। इसमें शहर में रुहट्टा, दिलाजाक, ताड़तला, रसूलाबाद, जीतापट्टी, अहियापुर, ईशापुर गली नम्ब 4, शकरमंडी, नईगंज, वाजिदपुर उत्तरी, चौकियां धाम, थाना लाइन बाजार के पीछे, बेगमगंज चुंगी, मियांपुर के साथ अन्य संस्थ्ज्ञाओं ने पंडाल सजा कर प्रतिमा स्थापित की हैं। वहीं ताड़तला निवासी सत्यप्रकाश सेठ ने भी अपने आवास पर गणपति बप्पा की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजन अर्चन किया है। प्रतिमा स्थापना के साथ ही गणेशोत्सव का शुभारंभ हो गया।