- जलजमाव के समाधान का दिया आश्वासन
जौनपुर धारा, शाहगंज। विधायक रमेश सिंह ने मंगलवार को तहसील परिसर में जल निकासी की समस्या का स्थलीय निरीक्षण किया और जल्द इसके स्थायी समाधान का आश्वासन दिया। श्री सिंह दोपहर 2 बजे तहसील परिसर में पहुंचे। उपजिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने उन्हें पूरे तहसील परिसर में होने वाले जलजमाव, नालियों आदि की समस्या से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि हल्की बरसात होने के बाद भी जल निकासाr की पर्याप्त व्यवस्था न होने से पूरे परिसर में आधा फिट तक पानी लग जाता है जिससे तहसील आने वाले आम जनमानस के साथ ही अधिकारियों, कर्मचारियों तथा अधिवक्ताओं को भारी समस्या का सामना करना पड़ता है। समस्या से अवगत होने के पश्चात श्री सिंह ने जल्द ही समस्या के स्थाई समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष स्कंद कुमार समेत तमाम अधिवक्ता वादकारी एवं अधिकारी मौजूद रहे।



