जौनपुर धारा, सुइथाकला। शुक्रवार को क्षेत्र के शान्ति निकेतन पूर्व माध्यमिक विद्यालय सारीजहांगीर पट्टी में विद्यालय परिवार द्वारा विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने जहां अपने सीनियर को भावभीनी विदाई दी, वहीं एक लम्बे समय तक अपनी शिक्षा से सभी को शिक्षित करने वाले सेवानिवृत्त हो रहे शिक्षक के प्रति कृतज्ञता प्रकट की गई। इस दौरान समूचा विद्यालयी परिवार भाव विभेर हो उठा। शिक्षा क्षेत्र के उक्त विद्यालय में शुक्रवार को कक्षा 7 के बच्चों द्वारा अपने सीनियर रहे कक्षा 8 के बच्चों की विदाई के उपलक्ष्य में एक समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों द्वारा सरस्वती वन्दना के साथ समारोह को गति देते हुए शानदार प्रस्तुति कर विदाई गीत द्वारा समूचे परिवार को भाव विभेर कर दिया गया। इसके पूर्व मुख्य अतिथि वरूण त्रिपाठी व विशिष्ट अतिथि अमित तिवारी द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक महेश दूबे द्वारा प्रगति रिपोर्ट के साथ ही बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई। तत्पश्चात बतौर मुख्य अतिथि श्री त्रिपाठी द्वारा इसी सत्र में सेवानिवृत्त हो रहे शिक्षक नारायण त्रिपाठी का माल्यार्पण कर कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट की। विशिष्ट अतिथि ने विदाई शब्द की व्याख्या की। अन्त में कार्यक्रम प्रभारी दिनेश चन्द्र चतुर्वेदी द्वारा सहयोगियों के प्रति आभार जताया गया। अध्यक्षता पूर्व शिक्षक अमरनाथ त्रिपाठी व संचालन शिक्षक राजेश चौबे ने किया। इस दौरान हरी प्रकाश शुक्ला, नन्हे लाल पाण्डेय, रामसजीवन मौर्य, रसोईयों समेत बच्चे बच्चियां मौजूद रहीं।
― Advertisement ―
lakhauwa bazar accident में बड़ा हादसा टला, राहगीर को बचाने में पिकअप पलटी
Jaunpur accident news lakhauwa bazar: जौनपुर में एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। लखौवा बाजार में पिकअप वाहन पलट गया।इस jaunpur accident news lakhauwa...
विद्यालय में किया गया विदाई समारोह का आयोजन

Previous article


