Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पोस्टर में सानिया मौर्य, काव्य लेखन में हिमांशी अव्वल

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में सानिया मौर्य और काव्य लेखन में हिमांशी श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
Homeअपना जौनपुरविदेश से 35वें दिन घर पहुंचा शिवेंद्र का शव,मचा कोहराम

विदेश से 35वें दिन घर पहुंचा शिवेंद्र का शव,मचा कोहराम

जौनपुर धारा,खुटहन। तिलवारी गांव निवासी व मालवाहक जहाज में तकनीकी सहायक के पद पर तैनात शिवेंद्र सिंह का शव दुर्घटना के 35वें दिन बुधवार की भोर चार बजे घर पहुंचा। ताबूत खुलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। शव खराब न होने पाए, इसके चलते अंतिम दर्शन के लिए मात्र दस मिनट ही घर रखा गया। उसके बाद पिलकिछा श्मशान घाट पर उसकी अंतेष्ठि कर दी गई। मृतक वर्षो से मर्चेंट नेवी में माल वाहक जहाज पर तकनीकी सहायक के पद पर रहकर नौकरी करता था। गत 27मार्च को उसका जहाज इरान में पहुंचा था। जहा हुई दुर्घटना में शिवेंद्र की दर्दनाक मौत हो गई थी। घटना की खबर लगते ही स्वजनों पर वज्रपात सा हो गया। शव घर लाने के लिए स्वजन शासन और प्रशासन हर जगह गुहार लगाई। मंगलवार को शव घर आना था। इधर शाम से ही मृतक के घर ग्रामीणों का जमावड़ा शुरू हो गया। लेकिन देर रात तक शव घर नहीं पहुंच सका। भोर में शव घर आते ही माता रेनू सिंह, पिता संदीप सिंह, बड़ी बहन शिवांगी, चचेरी बहन अनन्या,आर्या,चाची कुमकुम सिंह ताबूत से लिपट कर बिलख पड़ी। स्वजनों के करुण क्रंदन से गांव में शोक छा गया है।