― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरविदुषी को गायन में प्रथम स्थान

विदुषी को गायन में प्रथम स्थान

जौनपुर धारा, मिर्जापुर। सनबीम इंग्लिश स्कूल भगवानपुर वाराणसी के कक्षा 11वीं की छात्रा एवं प्रतिभाशाली गायिका विदुषी वर्मा को उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ (संस्कृति, विभाग) द्वारा विन्ध्याचल मण्डल में आयोजित संभागीय शास्त्रीय गायन प्रतियोगिता (किशोर वर्ग) में ख्याल एवं ठुमरी दोनों विधाओं में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। विदुषी को आगामी महीने में लखनऊ में आयोजित होने वाले प्रादेशिक संगीत प्रतियोगिता में प्रतिभा करने का अवसर प्राप्त हुआ है। इससे पूर्व विदुषी को (बाल वर्ग) में उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी द्वारा पुरस्कृत किया जा चुका है। विदुषी मूलत: जौनपुर जिले के त्रिलोचन महादेव की निवासिनी है। हाल ही में विदुषी को उत्तर प्रदेश गौरव अलंकरण रत्न से भी सम्मानित किया जा चुका है। विदुषी ख्यातिलब्ध शास्त्रीय गायक पंडित देवाशीष डे की देख-रेख में संगीत की शिक्षा ग्रहण कर रही है।

Share Now...