Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरविजय गुप्ता अध्यक्ष तो सुरेश सोनी चुने गए कार्यवाहक अध्यक्ष

विजय गुप्ता अध्यक्ष तो सुरेश सोनी चुने गए कार्यवाहक अध्यक्ष

  • शंकर दल भरत मिलाप रोशनी कमेटी की नई कार्यकारिणी का गठन

मुंगराबादशाहपुर। ऐतिहासिक दो-दिवसीय भरत मिलाप को लेकर शंकर दल भरत मिलाप रोशनी कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक मेला महासमिति के अध्यक्ष आलोक गुप्ता पिंटू की अध्यक्षता में आयोजित की गई। यह बैठक अंजही मोहल्ला में स्थित शिव हनुमान मंदिर पर आयोजित की गई थी। इस बैठक में 22वर्षों के बाद शंकर दल की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। शंकर दल भरत मिलन रोशनी कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों में विजय कुमार गुप्ता को अध्यक्ष, सुरेश सोनी कार्यवाहक अध्यक्ष, भरत साहू टोनी और मुकेश ऊमरवैश्य महामंत्री, संतोष गुप्ता कोषाध्यक्ष, पिंटू गुप्ता उपकोषाध्यक्ष, दिपक गुप्ता, जगदीश शरण और ओम केसरी उपाध्यक्ष, आशीष ऊमरवैश्य रानू संचालक, सुमित सोनी संगठन मंत्री, महेश गुप्ता मीडिया प्रभारी और ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र सिंह, आलोक गुप्ता, ओंकारनाथ बच्चा, गणेश सभासद, शंकर केसरवानी, शिव प्रसाद गुप्ता, दिनेश सहारा, अजय गुप्ता और गोपाल केसरी संरक्षक बनाए गए हैं। मेला महासमिति के अध्यक्ष आलोक गुप्ता पिंटू ने बताया कि मुंगराबादशाहपुर का दो दिवसीय भरत मिलाप 8और 9अक्टूबर को होना सुनिश्चित किया गया है। उन्होंने कहा कि मेला को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारी और सदस्य मिलकर काम करेंगे और मेला को यादगार बनाएंगे। नवनियुक्त अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता और कार्यवाहक अध्यक्ष सुरेश सोनी ने कहा कि वे अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निर्वहन करेंगे और इस वर्ष मेला को पहले से बेहतर बनाने के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि मेला में कुछ कमियां रह गई होंगी, लेकिन इस वर्ष वे उन कमियों को दूर करने का प्रयास करेंगे और मेला को और भी आकर्षक बनाएंगे।