― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरविकास उत्सव मेले के दूसरे दिन कारागार मंत्री ने किया अवलोकन

विकास उत्सव मेले के दूसरे दिन कारागार मंत्री ने किया अवलोकन

जौनपुर धारा,जौनपुर। प्रदेश सरकार की सेवा, सुरक्षा और सुशासन की नीति के उत्कृष्ट आठ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में आयोजित तीन दिवसीय विकास उत्सव/मेले के दूसरे दिन भी भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री कारागार विभाग दारा सिंह चौहान द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। प्रेक्षागृह परिसर में विभिन्न विभागों यथा सूचना, कृषि, उद्योग, जल जीवन मिशन, महिला कल्याण विभाग, बाल विकास, खादी ग्रामोद्योग, पुलिस (मिशन शक्ति), एनआरएलएम, चिकित्सा, खाद्य सुरक्षा, बेसिक शिक्षा, बैंक और विद्युत सहित अन्य विभाग द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित स्टालों का मंत्री, जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण द्वारा अवलोकन किया गया। सूचना विभाग के स्टॉल के अवलोकन के दौरान शासन के 08साल की उपलब्धियों पर आधारित विकास पुस्तिका का अवलोकन कैबिनेट मंत्री ने किया। इस उत्सव में अधिक संख्या में लोगों ने सहभागिता की और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र, पुलिस अधीक्षक डॉ.कौस्तुभ व मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम ने मंत्री और सदस्य विधान परिषद बृजेश सिंह प्रिशू, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मनोरमा मौर्या को पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। बेसिक शिक्षा विभाग की छात्राओं के द्वारा गणेश वंदना प्रस्तुत की गई। लोक गायक रविन्द्र सिंह ज्योति के द्वारा देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया गया। सूचना एवं संस्कृति विभाग से पंजीकृत कलाकार सोनम सरोज, विपुल चौबे, राहुल पाठक, विवेक मिश्रा वरदान सहित अन्य कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसके माध्यम से सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार किया गया। कलाकारों को मंत्री दारा सिंह द्वारा अंगवस्त्रम और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री सुशील मिश्रा, अधिकारीगण, कर्मचारीगण सहित आमजनमानस उपस्थित रहे।

Share Now...