
जौनपुर धारा, जौनपुर। बुधवार को बक्शा विकासखण्ड के ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन के नेतृत्व में कार्यकारिणी का गठन कार्यकाल परिसर में सम्पन्न हुआ है। बताया जाता है कि ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के जौनपुर शाखा के वर्तमान कार्यकाल समाप्त होने के बाद बैठक कर में नये कार्यकारिणी का पुनः गठन किया गया। इस दौरान एडीओ पंचायत बक्शा राम अवध की उपस्थिति में सुरेशचंद (आईएसबी) अध्यक्ष, कमलेश खरवार उपाध्यक्ष, चंद्रजीत यादव मंत्री, सुनील उपाध्याय जिला प्रतिनिधि, गौड़ गणेश कोषाध्यक्ष, दिनेश यादव संगठन मंत्री, अरविंद सिंह चौहान मीडिया प्रभारी व प्रचार मंत्री के पद पर चुने गये। कार्यकारिणी गठन के उपरांत अध्यक्ष सुरेश चन्द ने कहा कि संघ ने जो विश्वास मुझ पर जताया है उसपर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा तथा कर्मचारियों के हित में कार्य करने का पूरा प्रयास करूंगा।


