Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जंतर-मंतर की घटना की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रपति और मानवाधिकार आयोग को भेजा ज्ञापन

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान कथित हिंसा और मानवाधिकार उल्लंघन की घटना को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। संगठन ने राष्ट्रपति, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को ज्ञापन भेजकर घायलों को न्याय और सहायता दिलाने की मांग की।
Homeअपना जौनपुरविकसित भारत युवा संसद 2025 में पीयू के 10 छात्रों ने किया...

विकसित भारत युवा संसद 2025 में पीयू के 10 छात्रों ने किया प्रतिभाग

युवा संसद 2025 में प्रतिभाग लेने वाले प्रतिभागियों को कुलपति ने दिया बधाई संदेश

जौनपुर धारा, जौनपुर। 28-29 मार्च को युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राज्य स्तरीय विकसित भारत युवा संसद2025 का आयोजन विधानसभा भवन में हुआ। जिसमें वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 10छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतिभाग करने वाले छात्र छात्राओं में दीपशिखा सिंह, अभिनव कीर्ति पाण्डेय, नंदिता सिंह, सुमित सिंह, प्रिया मौर्या, साधना यादव, आकाश यादव, अनुराग ठठेरा, तनवीर अंसारी एवं स्वप्निल सिंह रहें। जनपद स्तरीय युवा संसद 2025 का आयोजन 28 मार्च को विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित किया गया था। जिसमें जौनपुर, गाजीपुर एवं अमेठी जनपद के कुल 54 युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर की इस उपलब्धि के लिए कुलपति प्रो.वंदना सिंह ने छात्र छात्राओं को बधाई दी एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया। इस अवसर पर कुलसचिव महेंद्र कुमार, परीक्षा नियंत्रक डॉ.विनोद कुमार सिंह, राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ.राज बहादुर यादव, प्रो.मनोज मिश्र, डॉ.श्याम कन्हैया, डॉ.शशिकांत यादव आदि लोगों ने भी छात्र छात्राओं को बधाई दिया।