जौनपुर धारा, जौनपुर। एआरटीओ कार्यालय में शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र सिंह व एआरटीओ एसपी सिंह ने फीता काटकर वयम जन सेवा केंद्र का उदघाटन किया। इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र सिंह ने कहाकि जन सेवा केंद्र एआरटीओ कार्यालय में खुल जाने से सभी लोगों को काफी लाभ होगा। बाहर जितने भी ऑनलाइन सेंटर खुले है लोगों का काफी शोषण होता है। बाहर के लोग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के नाम पर लोगों का काफी आर्थिक शोषण करते थे। अब यहां खुल जाने के कारण लोगों को काफी फायदा मिलेगा। एआरटीओ एसपी सिंह ने कहा कि जहाँ तक मुझे जानकारी होती थी कि जब लोग बाहर ऑनलाइन व फीस कटवाते थे तो लोगों से काफी धनउगाही होती थी। आरआई अशोक श्रीवास्तव ने सबके प्रति आभार व्यक्त किया। अतिथियों का स्वागत जन सेवा केंद्र प्रोपराइटर अर्पित श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर ट्रैफिक इंचार्ज जीडी शुक्ला, शनि सिंह, अतुल यादव, नवीन पांडे, शुभम सिंह, संदीप तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...
वयम जन सेवा केंद्र का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया उद्धघाटन

Previous article
Next article


