जौनपुर। शासन के निर्देश के क्रम में बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय के द्वारा रचित राष्ट्रीय गीत ‘वन्दे मातरमÓ के 150वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पूरे देश में 07 नवम्बर 2025 से 07 नवम्बर 2026 तक चार चरणों में यह ऐतिहासिक अवसर भव्य रूप से मनाया जाना है। जिसके क्रम में जनपद जौनपुर में भी विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मुख्य कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुआ, जिसमें जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयवर चौहान, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.गोरखनाथ पटेल सहित अन्य अधिकारीगण, कर्मचारीगण, शिक्षकगण, छात्रों सहित अन्य की उपस्थिति में लोक भवन सभागार लखनऊ से आयोजित मुख्य कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को देखा गया और मुख्यमंत्री के उद्बोधन को सुना गया। इसके साथ ही उपस्थित सभी के द्वारा सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम् का गायन भी किया गया। इस अवसर पर जनक कुमारी इण्टर कॉलेज, किड्स वर्ल्ड स्कूल, टी.डी. कॉलेज, राज कॉलेज एवं कस्तूरबा गांधी विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम का सामूहिक गायन किया गया तथा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गईं। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार जनपद के सभी शैक्षणिक संस्थानों में वन्दे मातरम गीत के माध्यम से विद्यार्थियों को इसके ऐतिहासिक महत्व से अवगत कराया गया है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं प्रबुद्व साहित्यकार, सरस्वती मां के उपासक बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय ने उस समय इस गीत की रचना की थी, जब हमारा देश गुलामी की बेड़ियों में जकड़े हुए था तथा औपनिवेशिक शक्तियों से संघर्ष कर रहा था। राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् ने सभी में राष्ट्रीय चेतना उत्पन्न करते हुए अपनी मातृभूमि, अपने देश की स्वतंत्रता के लिए सामूहिक रूप से संगठित होकर अपने देश की आजादी की लड़ाई लड़ने का हौसला दिया। यह गीत राष्ट्रीय स्वाधीनता संग्राम का आह्वान था जिसने जाति, धर्म और क्षेत्र की सीमाओं से ऊपर उठकर देश को एकता के सूत्र में बाँधा। यह अवसर इस गीत को स्मरण करने का दिवस है। जिलाधिकारी ने कहा कि यह गीत मात्र प्रेरणा नहीं, अपितु देश वासियों के मन में स्वतंत्रता की ज्वाला प्रज्वलित करने वाला राष्ट्रीय प्रतीक है। कार्यक्रम के अंतर्गत एनसीसी कैडेट्स, स्कूली बच्चों, अधिकारीगण, कर्मचारीगण, अधिवक्तागण सहित अन्य द्वारा रैली निकाली गई। जिसमें ‘भारत माता की जयÓ और ‘वन्दे मातरमÓ के नारे लगाते हुए पूरे वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया गया। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी, सह जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार, जिला समन्वयक माध्यमिक शिक्षा राजन, जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन सिंह सहित बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षकगण, छात्रगण उपस्थित रहें।
― Advertisement ―
सिकरारा सड़क हादसे में 62 वर्षीय अधेड़ की मौत, बाइक की टक्कर से हुआ था घायल
सिकरारा थाना क्षेत्र के लाला बाजार में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल 62 वर्षीय सुदामा निषाद की वाराणसी ले जाते समय मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
वन्दे मातरम् गीत के 150वर्ष पूर्ण होने पर जनपद में हुआ भव्य आयोजन

Previous article
Next article

