Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरवक्फ बिल और कानून व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

वक्फ बिल और कानून व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

  • नगर के मुख्य मार्गों पर देखी पुलिस ड्यूटी की व्यवस्था, चेक किया सीसीटीवी

जौनपुर धारा,जौनपुर। वक्फ संशोधन बिल और नगर की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने फ्लैग मार्च किया। पुलिस ने लोगों के बीच जाकर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। मार्गों पर पुलिस हेलमेट लगाकर, सुरक्षा जैकेट पहने हुए चल रही थी। फ्लैग मार्च में भारी पुलिस बल मौजूद रहा। इससे अपराधियों में कहीं न कहीं भय जरूर पैदा होगा और आमजन राहत की सांस लेंगे।

पुलिस अधीक्षक डॉ.कौस्तुभ के दिशा निदेज़्शन में एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव ने नगर में पुलिसकर्मियों के साथ फ्लैग मार्च किया। उन्होंने बताया कि डिस्ट्रिक सुरक्षा प्लान के सम्बन्ध में फ्लैग मार्च किया गया। पुलिस के जवान अपनी पूरी सुरक्षा व्यवस्था के साथ चल रहे थे। जहां लोगों में चोरी, छिनैती का भय बना रहता है वहीं इस फ्लैग मार्च के होने से नगरवासियों ने राहत की सांस ली। एसपी सिटी के साथ सीओ सिटी देवेश सिंह और शहर कोतवाल मिथिलेश मिश्रा भी शामिल रहें। सभी पुलिसकर्मी सबसे पहले बड़ी मस्जिद पर इक_ा हुए। वहां पर आसपास के लोगों से वार्ता की गई कि कहीं कोई उन्हें डरा, धमका तो नहीं रहा है। बात करने पर वहां सब कुछ सामान्य दिखा। आयुष श्रीवास्तव ने सभी को कानून व्यवस्था के बारे में जानकारी दिया और कहा कि कहीं कोई दिक्कत हो तो सम्बन्धित थाने पर सूचना दें। इसके बाद पुलिस के अधिकारी मुल्ला टोला पहुंचे। वहां भी स्थानीय लोगों से वार्ता की गई। लोगों ने बताया कि सब कुछ सामान्य है। पुलिस ने मुल्ला टोला की गलियों में काफी देर तक पैदल गश्त किया फिर वहां से गली के रास्ते होते हुए चहारसू चौराहा से अटाला मस्जिद पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने अटाला मस्जिद के आसपास सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसपी सिटी ने वहां कुछ देर रूककर स्थानीय लोगों से बात करते हुए सुरक्षा का भरोसा दिलाया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारी चौराहों पर लगे सीसीटीवी चेक करते हुए चल रहे थे। मुख्य मार्गों पर लगी पुलिस की व्यवस्था को भी चेक किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वहां से सभी पुलिस अधिकारी और पुलिसकर्मी बदलापुर पड़ाव पहुंचे। वहां पर पार्किंग वगैरह की व्यवस्था देखी गई। ड्यूटी पर लगे पुलिसकर्मियों से बात करके स्थानीय जानकारी ली गई।

Share Now...