जौनपुर। लोक जन सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में एक भव्य नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर कैंप एवं बच्चों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों ने स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ उठाया तथा मेधावी एवं प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया गया। स्वास्थ्य शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों में पेटल हॉस्पिटल से डॉ.दीपक सिंह, दिव्यांशी डेंटल से डॉ.दिनेश कनौजिया एवं अन्य टीम द्वारा मरीजों का नि:शुल्क जांच, परामर्श एवं दवा वितरण किया गया। डॉक्टरों ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने, समय-समय पर जांच कराने तथा स्वच्छता अपनाने की सलाह दी। इसके उपरांत आयोजित सम्मान समारोह में शिक्षा, एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि नेहा, विनय जायसवाल ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि यही बच्चे देश का भविष्य हैं और इन्हें आगे बढ़ाने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करना चाहिए। संस्था के पदाधिकारियों राष्ट्रीय अध्यक्ष अक्षय कुमार गुप्ता ने बताया कि लोक जन सेवा फाउंडेशन का उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सेवा पहुंचाना है। इस कार्यक्रम का संचालन सर्वेश मौर्य सहयोगी द्वारिकेश अग्रहरि ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए राय बरेली जिले चलकर आए वॉइस आर्टिस्ट कलाकार विवेक शर्मा ने बच्चों का 200 से ज्यादा भिन्न-भिन्न प्रकार के आवाजों से मन मोह लिया। इस कार्यक्रम में सफल बनाने में सतीश निषाद, सत्यम प्रजापति, हर्ष वर्मा, जिलाध्यक्ष राजा अग्रहरि, विष्णु निषाद सुभाष सोनकर, राकेश निषाद, जय प्रकाश गुप्ता, दिनेश सोनकर, सर्वेश गुप्ता, विजय कुमार पाल, जगदीश अग्रहरि, अच्छे लाल गुप्ता, प्रियांशू, आर्यन, अभि गुप्ता के साथ कई सहयोगी संस्था में से सर्वजन फाउंडेशन से अवधेश, नेकी घर संस्था से सर्वेश मौर्य, राजेश स्नेह ट्रस्ट से राजेश एवं एरोमा एकेडमी से प्रबंधक डॉ.रामचरित्र निषाद, पदाधिकारियों, सहयोगियों एवं समाजसेवियों का विशेष योगदान रहा।
― Advertisement ―
आवेदन को स्वीकृत एवं वितरित करने का डीएम ने दिया निर्देश
जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र द्वारा यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के जौनपुर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय का निरीक्षण किया। इसके साथ ही वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम...
लोक जन सेवा फाउंडेशन ने आयोजित किया स्वास्थ्य शिविर कैंप एवं बच्चों का सम्मान

Previous article
Next article


