जौनपुर धारा, जौनपुर। रविवार को लोक जनसेवा फाउंडेशन ट्रस्ट संस्था का होली मिलन एवं जौनपुर में संस्था के नवनियुक्त पदाधिकारी का शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम संपन्न हुआ। ट्रस्ट का यह कार्यक्रम संस्थापक अध्यक्ष अक्षय कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि गीता बिन्द राज्य महिला आयोग, डॉ.सीमा सिंह एचआईवी काउंसलर व ज्योति सिंह एसटीआई ने दीप प्रज्वलित कर किया। संस्था के छोटे-छोटे बच्चों ने कार्यक्रम के सरस्वती वंदना की बहुत ही सुन्दर भाव की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन संस्था के सत्यम प्रजापति व सहयोगी द्वारिकेश अग्रहरि ने किया। होली मिलन इस समारोह कार्यक्रम में संस्था के लोगो होली गीत के साथ-साथ एक दूसरे को गुलाल लगाकर व फूलों की होली खेला संस्था के छोटे छोटे बच्चों ने बहुत ही सुन्दर प्रस्तुति दिया। अध्यक्ष अक्षय कुमार गुप्ता ने बताया कि यह संस्था का उद्वेश्य गरीब, निर्धन, दिव्यांग, बच्चो एवं जरूरत मंद लोगों के लिए कार्य करती चली आ रही। जो निरन्तर गरीब निर्धन असहाय लोगो की बीच में रहकर लोगो की मदद कर रहा है संस्था कई क्षेत्रों में काम कर चुका है। संस्था का अब अगला मिशन गरीब, निर्धन छात्रों को नि:शुल्क शिक्षा संस्था द्वारा प्रदान किया जाएगा। जिसमें बच्चो को पठन-पाठन सामग्री संस्था के माध्यम से ही बच्चो को वितरित किया जाएगा। संस्था ने नवनियुक्त पदाधिकारी को संस्था का नियुक्ति पत्र के साथ संस्था के पद की शपथ दिलाई गयी। मुख्य अतिथि ने बताया कि संस्था का कार्य बहुत ही सराहनीय है, संस्था को जो मदद चाहिए मैं हर संभव प्रयास करूंगी। वहीं विशिष्ट अतिथि डॉ.सीमा सिंह ने कहा कि हम हमेशा सोशल मीडिया के माध्यम से देखते आ रहे है कि संस्था के कार्य बहुत ही सराहनीय है जो गरीब, निर्धन परिवार की मदद जैसे असहाय लड़की की शादी, सहित आदि जरूरत मंद लोगों की मदद करता रहता है। इस कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि के रूप में मानस हॉस्पिटल अहियापुर मोड के डॉ.वीपी गुप्ता ने संस्था का नव नियुक्ति पदाधिकारी का संस्था के प्रति उत्साहवर्धन किया। संस्था की होली मिलन समारोह में संस्था के संरक्षक गीता सिंह, शिवम शर्मा, धुरेंद विश्वकर्मा तथा सुनील राय ने नव नियुक्ति पदाधिकारी को शपथ ग्रहण कराया। इस कार्यक्रम में अभिषेक मौर्य, सतीश कुमार निषाद, सत्यम प्रजापति, राजा अग्रहरि, हर्ष वर्मा, विकास यादव, दुर्गेश अग्रहरि, सुशीला यादव, पूनम यादव, रेनू, पूनम गुप्ता, किरन, सपना मौर्या, संयुक्ता मौर्य अंजली, महिमा के साथ-साथ अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहें।
― Advertisement ―
मानसून की धमाकेदार दस्तक से उमस से राहत, जलभराव ने खोली जल निकासी की पोल
टीडी कॉलेज रोड समेत कई इलाकों में सड़कों पर जमा हुआ पानी, पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को उठानी पड़ी परेशानीजौनपुर। उमस भरी गर्मी...
लोक जनसेवा फाउंडेशन का होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

Previous article

