― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरलोकसभा के लिए छठवें चरण का नामांकन आज से

लोकसभा के लिए छठवें चरण का नामांकन आज से

जौनपुर धारा,जौनपुर। लोकसभा चुनाव के छठें चरण के लिए सोमवार यानि आज से नामांकन शुरू होगा। नामांकन प्रक्रिया शुरू होते ही चुनाव की गहमागहमी बढ़ जाएगी। इसके लिए कलेक्ट्रेट में तैयारियां पूरी हो गई हैं, बैरिकेडिंग का कार्य पूरा हो गया है। नामांकन के दौरान उम्मीदवारों के साथ कलेक्ट्रेट परिसर में समर्थकों के आने पर रोक रहेगी। प्रत्याशी के साथ केवल पांच लोग ही अंदर जा सकेंगे। नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए प्रस्तावक व प्रत्याशी ही कलेक्ट्रेट में प्रवेश पा सकेंगे। नामांकन प्रक्रिया को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए नामांकन कक्ष के बाहर प्रत्याशियों के प्रस्तावक के बैठने के लिए प्रबंध कर दिया गया है। चुनाव लड़ने के लिए सामान्य जाति के प्रत्याशियों को 25 हजार रुपये जमानत राशि तथा अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के लिए 12 हजार 500 रुपये निर्धारित की गई है। एक प्रत्याशी अधिकतम चार नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। प्रत्याशी को नामांकन से पहले निर्वाचन संबंधी खर्च के लिए अलग से बैंक खाता खोलकर नामांकन करते समय लिखित रूप से सूचित करना होगा। दोपहर में जिला प्रशासन ने पुलिस अधिकारियों के साथ मिलकर नामांकन स्थल पर तैयारियों का जायजा लिया।

Share Now...