Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरलाइसेंस निलंबन के बजाय जुर्माने का हो प्रावधान

लाइसेंस निलंबन के बजाय जुर्माने का हो प्रावधान

  • ट्रिब्यूनल की स्थापना से रुकेगी ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति

जौनपुर धारा, जौनपुर। जनपद के अग्रणी दवा संगठन केमिस्ट एंड कास्मेटिक वेलफेयर एसोसिएशन ने जनपद अमेठी में दवा व्यवसायियों के ऊपर हो रहे उत्पीड़न पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। संगठन के अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को पत्र भेजकर अमेठी जिले के औषधि निरीक्षक को बर्खास्त करने और पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। संगठन अध्यक्ष ने अपने पत्र में कहा है कि पूरे प्रदेश में दवा व्यावसायियों के दुकानों की जांच के नाम पर सर्वे कर लाइसेंस को निलंबित कर बड़ा खेल खेला जा रहा है। जिसका विरोध करने पर अमेठी जिले के कई दवा विक्रेताओं के खिलाफ पुलिस में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। अपने पत्र में संगठन के अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से औषधि कानून में संशोधन की भी मांग करते हुए अनियमितता पाए जाने पर लाइसेंस निलंबन के जगह जुर्माने का प्रावधान होना चाहिए। इसके साथ ही एक ट्रिब्यूनल की भी स्थापना की जानी चाहिए। जहां गलत तरीके से कार्यवाही होने पर व्यापारियों को अपना पक्ष रखने का अवसर मिले और औषधि निरीक्षकों द्वारा गलत आख्या देने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके सके।