जौनपुर धारा, खुटहन। प्राथमिक विद्यालयों में लगातार हो रही चोरी की घटना से क्षुब्द ब्लॉक के शिक्षक तथा संगठन के पदाधिकारियों ने शनिवार को खुटहन थाना पहुंच थानाध्यक्ष के नाम का ज्ञापन एस.आई.बीरेन्द्र कुमार को दिया। गौरतलब है कि गत दिनों प्राथमिक विद्यालय सधनपुर, प्राथमिक विद्यालय डिहिया द्वितीय, प्राथमिक विद्यालय रुस्तमपुर, प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय शहाबुद्दीनपुर, प्राथमिक विद्यालय मोजीपुर, प्राथमिक विद्यालय परसादपुर आदि विद्यालयों में चोरों ने विद्यालय के दरवाजे के ताला तोड़कर विद्यालय हेतु उपयोगी समान उठा ले गए थे। जिसकी सूचना पुलिस विभाग को दी गयी थी। लेकिन पुलिस प्रशासन ने न तो इघ्R दर्ज किया न ही किसी प्रकार की तफ्तीश की। जिस कारण विद्यालय व्यवस्था में अनेक कठिनाइयों का सामना शिक्षकों को करना पड़ रहा है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक ग्राम प्रधान तथा अध्यापकों द्वारा पुलिस को दी गई, तहरीर में अध्यापकों ने आरोप लगाया कि पुलिस विभाग द्वारा बिल्कुल अनदेखा किया जा रहा है। जिसके कारण सभी ब्लॉक के शिक्षक प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष राजकुमार यादव के नेतृत्व में थाने पर जाकर थानाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा और मांग किया कि लगातार हो रही चोरी पर अंकुश लगाकर की हुई। चोरी में सम्मिलित अपराधियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करें। जिससे विद्यालय व्यवस्था में हुए व्यवधान को समाप्त कर पुनः विद्यालय का संचालन सुचारू रूप से किया जा सके। इस अवसर पर मेवालाल यादव संरक्षक प्राथमिक शिक्षक संघ, आलोक यादव मंत्री प्राथमिक शिक्षक संघ, सुभाष चंद्र यादव, प्रधान बेचन रजक, प्रधान रामचंद्र यादव, रमेश चंद्र यादव, नवीन शर्मा, विवेकानंद यादव, आशीष कुमार यादव, वीरेंद्र कुमार, बघेल शिवशंकर यादव, अशोक कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह, देवी प्रसाद, गौतम चंद्र, चक्रपाणि तिवारी, हौसिला यादव, दिनेश यादव, लाल बिहारी यादव आदि शिक्षक मौजूद रहे।
― Advertisement ―
जंतर-मंतर की घटना की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रपति और मानवाधिकार आयोग को भेजा ज्ञापन
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान कथित हिंसा और मानवाधिकार उल्लंघन की घटना को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। संगठन ने राष्ट्रपति, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को ज्ञापन भेजकर घायलों को न्याय और सहायता दिलाने की मांग की।
लगातार हो रही चोरियों से क्षुब्द शिक्षकों ने दिया ज्ञापन

Previous article

