जौनपुर धारा, जौनपुर। डीएम डॉ.दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी के द्वारा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के अन्तर्गत बैंकवार स्वीकृत लोन की समीक्षा की गई। जिन बैंकों के द्वारा सबसे कम लोन स्वीकृत किए गए थे उनपर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की और सभी को निर्देशित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की प्राथमिकता है कि युवाओं को अधिक से अधिक लोन स्वीकृत करे, जिससे नए-नए उद्यम लगे। जिलाधिकारी ने सभी बैंकर्स को निर्देश दिया कि आगामी 25मार्च को कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में प्रस्तावित त्रिदिवसीय मेले में स्टाल लगाकर लोगों को योजनाओं के संबंध में जानकारी दे और योजना से लाभान्वित करें। उन्होंने बैंक से संबंधित सभी प्रतिनिधियों से कहा कि सभी पूरी निष्ठा से कार्य करे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सौरभ कुमार, इशिता किशोर, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयवर चौहान, अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व अजय अंबष्ट, बैंकों के प्रतिनिधिगण सहित अन्य उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
E-Paper 19-04-2026
Jaunpur Dhara E-Paper 19 April 2026आज का जौनपुर धारा ई-पेपर पढ़ें और जिले की सभी प्रमुख खबरों से अपडेट रहें। इस अंक में आपको...
लक्ष्य से कम लोन वितरण पर डीएम ने व्यक्त की नाराजगी

Previous article
Next article


