Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुररोवर्स/रेंजर्स पंच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन सम्पन्न

रोवर्स/रेंजर्स पंच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन सम्पन्न

जौनपुर धारा, जौनपुर। तिलकधारी महाविद्यालय में रोवर्स/रेंजर्स पंचदिवसीय प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. आलोक कुमार सिंह द्वारा सोमवार को किया गया। समारोह में प्राचार्य प्रो. आलोक कुमार सिंह ने रोवर्स/रेंजर्स को सेवा भाव से राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा दी। जीवन में सफल होने के लिए रोवर्स/रेंजर्स के पद चिन्हों पर चलना अत्यन्त आवश्यक है, स्वयं स्वनिर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर सकते है। शिविर की संयोजिका प्रो. श्रद्धा सिंह ने उपस्थित समस्त सम्मानित जनों का स्वागत करते हुए रोवर्स/रेंजर्स की भावना का शिविरार्थियों को स्वनिर्माण करते हुए राष्ट्र निर्माण की आवश्यकता पर बल दिया। शिविर में मुख्य अनुशास्ता प्रो. राजीव रतन सिंह, प्रो. हरिओम त्रिपाठी, प्रो. रजनीश सिंह, प्रो. अरूण कुमार चतुर्वेदी, डॉ. माया सिंह, डॉ. गीता सिंह, डॉ. अरविन्द कुमार सिंह डॉ. विपिन कुमार सिंह, डॉ. देवेन्द्र सिंह, प्रशिक्षक राकेश मिश्रा, ज्ञान चन्द्र चौहान, अजय चौहान, अम्बुज सिंह, खुशबू मौर्य आदि उपस्थित रहे। संचालन ज्ञान चन्द्र चौहान ने किया तथा डॉ. विपिन कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।