― Advertisement ―

spot_img

अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर बवाल, ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

जौनपुर। Ambedkar Murti Jaunpur मामले में उस समय तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब केराकत कोतवाली क्षेत्र के बाकुलिया (कुसरना) गांव में अज्ञात...

E-Paper 17-04-2026

Homeअपना जौनपुररोडवेज बस की चपेट में आने से छात्र की मौत, दूसरा घायल

रोडवेज बस की चपेट में आने से छात्र की मौत, दूसरा घायल

जौनपुर। जौनपुर डिपो की एक रोडवेज बस की चपेट में आने से अपाचे सवार 18वर्षीय छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा उस समय हुआ जब दोनों छात्र अपने कॉलेज जा रहे थे।

बताते चलें कि यह दुखद घटना शुक्रवार को हुई। मृतक छात्र की पहचान रोहित निषाद(18), निवासी खानापट्टी के रूप में हुई है। वहीं,घायल छात्र का नाम सनी गौतम है, जो फिरोजपुर प्रथम का रहने वाला है। दोनों छात्र बीआर अंबेडकर इंटर कॉलेज के छात्र थे और अपनी अपाचे बाइक से कॉलेज जा रहे थे। रास्ते में ही वे जौनपुर डिपो की एक तेज रफ्तार रोडवेज बस की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि रोहित निषाद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घायल का इलाज जारी

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल सनी गौतम को तुरंत नईगंज स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना से दोनों परिवारों और पूरे इलाके में शोक की लहर है।

Share Now...