Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुररोटरी क्लब के नए पदाधिकारियों का हुआ चयन

रोटरी क्लब के नए पदाधिकारियों का हुआ चयन

जौनपुर धारा,जौनपुर। रोटरी क्लब जौनपुर की बैठक में सत्र 2025-26के लिए नए पदाधिकारियों का चुनाव हुआ। बैठक में विवेक प्रताप सेठी को सर्वसम्मति से रोटरी क्लब जौनपुर का अध्यक्ष, डा.बृजेश कनौजिया को सचिव और राजीव साहू को कोषाध्यक्ष चुना गया। पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्र ने क्लब के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि रोटरी क्लब एक अंतरराष्ट्रीय सेवा संगठन है, जो मानवता की सेवा, शांति और सद्भावना के प्रचार-प्रसार में लगा है। प्रत्येक वर्ष नए अध्यक्ष का चयन किया जाता है और जुलाई माह से नए सत्र की शुरुआत ऐतिहासिक रूप से मनाई जाती है। विवेक प्रताप सेठी ने अपने चुनाव पर आभार व्यक्त करते हुए कहा, रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3120 का यह सबसे महत्वपूर्ण क्लब का अध्यक्ष बनना मेरे लिए गर्व की बात है। यह मेरी जिम्मेदारी है कि मैं इस क्लब की गरिमा को बनाए रखते हुए, समाज सेवा और समरसता में नए मानक स्थापित करूं। इस बैठक में रोटेरियन कृष्ण कुमार मिश्र, सीए सुजीत अग्रहरी, डॉ.बृजेश कनौजिया, विशाल गुप्ता, संजय जायसवाल, पंकज जायसवाल और अन्य सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के अंत में सचिव शिवांशु श्रीवास्तव ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Share Now...