जौनपुर धारा, शाहगंज। स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर एक व्यक्ति अचेतावस्था में पड़ा हुआ था। यात्रियों की सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने अधेड़ को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय लाये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर एक 50 वर्षीय अज्ञात अधेड़ चादर लपेट कर पड़ा हुआ था। यात्रियों ने स्टेशन अधीक्षक को सूचना दी। अधीक्षक ने रेलवे पुलिस को मौके पर भेजा जिसे इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय लाया गया जहां चिकित्सकों ने उक्त व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। शिनाख्त हेतु पुलिस ने तलाशी लिया। मृतक के पास से रानीगंज से वाराणसी तक का टिकट व छह सौ रुपए नकद मिला लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी।
― Advertisement ―
मानसून की धमाकेदार दस्तक से उमस से राहत, जलभराव ने खोली जल निकासी की पोल
टीडी कॉलेज रोड समेत कई इलाकों में सड़कों पर जमा हुआ पानी, पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को उठानी पड़ी परेशानीजौनपुर। उमस भरी गर्मी...
रेलवे स्टेशन पर मिला अधेड़ का शव


