Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुररेलवे आरक्षण खिड़की बंद, यात्री लाइन में खड़े होकर रहे खुलने का...

रेलवे आरक्षण खिड़की बंद, यात्री लाइन में खड़े होकर रहे खुलने का इंतजार

जौनपुर धारा, मीरगंज। जंघई रेलवे स्टेशन की आरक्षित खिड़की मंगलवार को अपरान्ह 2 बजे अचानक बंद कर दिए जाने से यात्री मायूस हो उठे। चर्चा है कि दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक टिकट आरक्षित खिड़की पर बैठने वाला टिकट बाबू का ट्रांसफर हो गया। गौरतलब है कि रेल कर्मचारी के अभाव में विभाग लगभग एक साल से आरक्षण काउंटर न 1142 बंद कर रखा है। दूसरा काउंटर 1143 जो सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहता है, उसे भी मंगलवार को 2 बजे से बंद कर दिया गया। मुंबई, कोलकाता, दिल्ली मद्रास आदि स्थानों पर जाने के लिए काउंटर बंद होने के बाद भी यात्री 6 बजे तक लाइन लगा कर खड़े रहे। अंत में मायूस होकर घर लौटने पर विवश रहे। यात्रियों की सुरक्षा व संरक्षा का दंभ भरने वाले रेल विभाग का एक भी कर्मचारी लाइन लगाकर खड़े लोगों से यह तक नहीं बता पाया कि काउंटर नहीं खुलेगा आप लोग घर चले जाएं।