― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुररुक्मिणी का विवाह होते ही जय श्री कृष्ण के लगे जयकारे

रुक्मिणी का विवाह होते ही जय श्री कृष्ण के लगे जयकारे

  • भगवान श्री कृष्ण की महारास कथा सुन भक्त हुए धन्य धन्य
  • नगर के सृष्टि पैलेस में हो रही कथा का छठवां दिन

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय नगर के कटरा स्थित सृष्टि पैलेस में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन यानि सोमवार को श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर राष्ट्रीय संत दिव्य मोरारी बापू ने श्रीकृष्ण और रुकमणी के विवाह की अमृत वर्षा का श्रद्धालुओं को रसपान कराया। श्रीमद् भागवत कथा के दौरान बीच बीच में आकर्षक झांकियां भी दिखाई गई। श्रीमद्भागवत कथा का छठे दिन कथा में भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य महारास लीला का वर्णन किया गया। कथा वाचक श्री दिव्य मोरारी बापू ने कहा कि भगवान की महारास लीला इतनी दिव्य है कि स्वयं शंकर जी उनके बाल रूप के दर्शन करने के लिए गोकुल पहुंच गए। मथुरा गमन प्रसंग में अक्रूर जी भगवान को लेने आए। जब प्रभु श्रीकृष्ण मथुरा जाने लगे सभी ब्रज की गोपियां भगवान श्री कृष्ण के रथ के आगे खड़ी हो गई और कहने लगी हे कन्हैया जब आपको हमें छोड़कर ही जाना था तो हम से प्रेम क्यों किया। गोपी उद्धव संवाद-श्री कृष्ण एवं रुकमणी विवाह उत्सव पर मनोहर झांकी प्रस्तुत की गई। भगवान श्री कृष्ण रुकमणी जी के समस्त श्रद्धालु भक्तजनों ने विवाह का आंनद लिया। इस दौरान नगर पालिका चेयरमैन कपिल मुनि उमरवैश्य और अन्य भक्तों द्वारा भगवान श्री कृष्ण की आरती उतारी गई। इस मौके पर कथा के बीच बीच में मनमोहन भजन ने भक्तों को भावविभेर कर दिया। इस दौरान नगर पालिका चेयरमैन कपिल मुनि उमरवैश्य, कुलदीप ऊमरवैश्य, मनोज कुमार, राजेश कुमार गुप्त, गणेश गुप्त, विश्वामित्र गुप्त, गणेश गुप्त, सूरज गुप्त, विजेंद्र जायसवाल आदि बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त जन मौजूद रहे।

Share Now...