जौनपुर धारा, खुटहन। स्थानीय थाना क्षेत्र के सुतौली गांव में सोमवार की रात अज्ञात कारणों से एक-एक कर चार रिहायशी छप्परों में आग लग गयी। छप्पर में रखा पांच हजार नकद और लगभग एक लाख का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों के अथक प्रयास से घण्टों बाद आग पर काबू पाया जा सका। घटना की जानकारी पीड़ित ने तहसील प्रशासन को दे दिया है। आग लगने का कारण नहीं पता चल सका। गांव निवासी बुड़ारी नाविक के पास आवास के पास सिर्फ चार छप्पर थे, जिसमें उनका पूरा परिवार रहता था। रोज की तरह भोजन के बाद परिवार के लोग सोये हुए थे। अचानक उनके एक छप्पर से आग की लपटें उठने लगी। आग की गर्मी और बांस बल्ली के जलने की आवाज पर बुड़ारी की नींद खुल गई। शोर मचाते हुए परिवार को लोगों को बाहर निकाला। ग्रामीणों के पहुंचने तक आग नेविकराल रूप धारण कर लिया था। एक एक कर चारों छप्पर जलने लगे। ग्रामीणों ने आग पर पानी फेंक उसे आगे नहीं बढ़ने दिया। अन्यथा कई घरों तक आग पहुंच जाती। घंटो मशक्कत के बाद किसी तरह से आग पर काबू पाया जा सका। परिवार के लोगों का कहना था कि छप्पर जलने के कारण वह खुले आसमान के नीचे आ गए।
― Advertisement ―
एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण
जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
रिहायशी छप्पर में लगी आग, नकदी सहित एक लाख का सामान खाक

Previous article
Next article


