
जौनपुर धारा, जौनपुर। समाजवादी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रिबू श्रीवास्तव का आगमन बुधवार को हो रहा है। वे सुबह 11 बजे समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आयोजित समाजवादी महिला सभा की समीक्षा बैठक में सम्मिलित होंगी। यह जानकारी निवर्तमान जिला प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।


