― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरराहुल गांधी की सजा पर रोक की खबर से कांग्रेसी गदगद

राहुल गांधी की सजा पर रोक की खबर से कांग्रेसी गदगद

जौनपुर धारा, जौनपुर।राहुल गांधी पर दर्ज मानहानि के मुकदमे पर गुजरात कोर्ट द्वारा सुनाई गई सजा पर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक लगा दी गई। सजा पर रोक की खबर मीडिया में आते ही कांग्रेसियों ने जगह-जगह खुशियां मनाई। सद्भावना रोड पर कांग्रेसियों ने एकत्र होकर पटाखे फोड़े एवं एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष विशाल सिंह हुकुम ने कहा कि सत्य कुछ समय के लिए सिर्फ विचलित हो सकता है परंतु परास्त नहीं हो सकता। लोकसभा में सिर्फ राहुल गांधी की आवाज को रोकने के लिए मोदी की भाजपा सरकार द्वारा गलत तरीके से राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त कर दी गयी। परंतु राहुल गांधी झुके नहीं उन्होंने सत्य की लड़ाई को सड़कों पर लड़ने का फैसला किया। राहुल गांधी की लड़ाई देश की जनता पूरी ताकत से लड़ रही है। आगामी लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा के हर झूठ का जवाब देगी। इस अवसर पर अबूजर शेख सभासद, शाहनवाज मंजूर, बब्बी खान, संदीप सोनकर, पुष्कर निषाद, आरिफ खान, विशाल खत्री, अमन सिन्हा, फरहान जिलानी, गौरव मौर्य, रोहित पांडे, इकबाल आदि मौजूद रहे।

Share Now...