― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरराष्ट्र धर्म और प्रेम का अद्भुत मिलन भरत मीलाप

राष्ट्र धर्म और प्रेम का अद्भुत मिलन भरत मीलाप

  • मानीकलाँ में भरत मीलाप पर,लगा जय श्री राम का नारा

जौनपुर धारा, जौनपुर। खेतासराय क्षेत्र के मानीकलाँ बाजार में ऐतिहासिक रामलीला के बाद पक्का पोखरा पर भव्य मेला आयोजित हुआ। जिसके उपरान्त पक्का पोखरा से रामजानकी मंदिर तक राम रथ के साथ विजय यात्रा में क्षेत्र के सभी नर नारी और धर्म प्रेमी उपस्थित रहें। मानीकलाँ बाजार में जैसे ही राम रथ पहुंचा महिलाएं छत से पुष्प वर्षा करने लगी मानीकलाँ बाजार ऐसा प्रतीत हो रहा था। मानो अयोध्या नगरी यहीं हो और कई वर्षों की प्रतीक्षा के बाद नर नारी खूब नाचे राम आये अवध में जैसे गानों पर सभी झूम रहें थे जहाँ भी देखो लोग प्रसन्न दिखाई दे रहे थे। मानीकलाँ बाजार में भरत मीलाप का अलौकिक दृश्य देखने को मिला जो नगर वासीयों के लिए प्रसन्नता का विषय था सभी लोग चर्चा कर रहे थे कि भरत मीलाप का दृश्य बहुत सुन्दर है। नगर वासियों का कहना है कि भरत मीलाप का जो दृश्य दिखाया गया है। वह अद्भुत है ऐसा दृश्य क्षेत्र में कभी देखने को नहीं मिला है। लोगों ने रामजानकी रामलीला के कार्यकताओं का खूब सराहना किया।

Share Now...