जौनपुर धारा, जौनपुर। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण वाणी रंजन अग्रवाल के कुशल निर्देशन में 11 फरवरी को प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना दावा प्रतिकर के अधिकतम वादों के निस्तारण के सम्बन्ध में अधिवक्तागण से विचार विमर्श हेतु प्री-ट्रायल बैठक पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण भुदेव गौतम की अध्यक्षता एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/एफटीसी सचिव पूर्णकालिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रशांत कुमार के संयोजन में बुधवार को न्यायालय/कार्यालय मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण में समय दोपहर 2:30 बजे आयोजित की गयी। बैठक में विचार-विमर्श करते हुए भुदेव गौतम द्वारा मोटर दुर्घटना दावा के अधिवक्ताओं को लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित वादों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह-समझौते के आधार पर वादों का निस्तारण कराये जाने का आह्वान किया गया तथा कहा गया कि समझौता पत्र मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण में प्रस्तुत कर वादों का निस्तारण कराया जा सकता है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर आप अधिकरण से सम्पर्क स्थापित कर सकते हैं। उनके द्वारा नियमानुसार पूर्ण सहयोग किये जाने का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/एफ.टी.सी प्रशांत कुमार द्वारा उपस्थित समस्त अधिवक्तागण से अपील की गयी कि अधिकाधिक वादों का निस्तारण कराकर लोक अदालत व्ाâो सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें। उपस्थित अधिवक्ता गण द्वारा अधिकतम वादों के निस्तारण कराये जाने का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर लोक अदालत हेतु गठित एमएसीटी पीठ के सदस्य अधिवक्ता हिमांशु श्रीवास्तव व अन्य अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
39.89 लाख के परियोजना का हुआ लोकार्पण
जौनपुर। जौनपुर नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मनोरमा मौर्या ने शनिवार को क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में करीब 39.89लाख रुपये की लागत से तैयार...
राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए की गयी बैठक



