Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरराष्ट्रीय मतदाता जागरूकता दिवस पर छात्र-छात्राओं को दिलायी गयी शपथ

राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता दिवस पर छात्र-छात्राओं को दिलायी गयी शपथ

जौनपुर धारा, खेतासराय। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर पूरे भारत में जोर-शोर के साथ राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। इसी क्रम में कस्बा के उत्तरी छोर आदर्श भारती महाविद्यालय खेतासराय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर छात्र – छात्राओं को जागरूक करते हुए मतदान के प्रति शपथ दिलायी गया।

जानकारी के अनुसार उक्त महाविद्यालय के प्राचार्य विनय सिंह ने बुधवार की सुबह कॉलेज में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि लोकतंत्र में मतदान आवश्यक है। इसके लिए लोगों को मतदान के प्रति जागरूक रहना चाहिए तथा साथ ही साथ अन्य लोगों को जागरूक करना चाहिए ताकि मतदान के समय शत – प्रतिशत मतदान हो सके। तभी लोकतंत्र की सार्थकता सिद्ध हो पाएगी। कार्यक्रम का संचालन कर रहे डॉ. अजय कुमार तिवारी ने मतदान के महत्व के बारे में बताते हुए बताया कि जनता का जनता पर जनता के लिए किया जाने वाला शासन है। इसके पश्चात उपस्थित लोगों को कतदन के प्रति शपथ दिलाया। इस अवसर पर मुख्य रूप से मुकेश कुमार पाठक, चन्द्रवीर सिंह, अखिलेश चन्द्र मिश्र, डॉ. श्यामजीत पाण्डेय, डॉ. विजय कुमार पांडेय आदि लोग उपस्थित रहे।

Share Now...