Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरराम लखन सिंह पीजी कालेज ने पूर्वांचल विश्वविद्यालय को हराकर एक हासिल...

राम लखन सिंह पीजी कालेज ने पूर्वांचल विश्वविद्यालय को हराकर एक हासिल की बढ़त

जौनपुर धारा,जौनपुर। एकलव्य स्टेडियम में अन्तर महाविद्यालयीय क्रिकेट पुरुष प्रतियोगिता के दूसरे दिन प्रतियोगिता का तीसरा मैच पांचूराम महाविद्यालय आरा जौनपुर बनाम महंत राम आश्रय दास पी.जी.कॉलेज भुडकुड़ा गाजीपुर के साथ था। जिसमें महंत राम आश्रय दास पी.जी.कॉलेज भुडकुड़ा गाजीपुर के न आने के कारण पांचूराम महाविद्यालय आरा जौनपुर को वाकओवर मिला। प्रतियोगिता का चौथा मैच वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय कैम्पस बनाम राम लखन सिंह महाविद्यालय जौनपुर के बीच हुआ। जिसमें राम लखन सिंह महाविद्यालय जौनपुर ने टॉस जीत कर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। राम लखन सिंह महाविद्यालय जौनपुर की तरफ से पहले बल्लेबाजी करते निर्धारित 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 217 रन बनाये। बल्लेबाजी करते हुए अवनीश ने 39 बाल पर 10 चौके की मदद से 53रन और अभिषेक 20बाल पर 3चौके की मदद से 20रन मयंक 40 बाल पर 9 चौके 3 छक्के की मदद से 75 रन तथा मुरारी 22 बाल पर 7 चौके 1छक्के की मदद से 43रन बनाकर नाबाद रहे। गेंदबाजी करते हुए वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय कैम्पस आदर्श ने 4ओवर में 37 रन देकर 1 विकेट तथा राजन 2 ओर म 34 रन देकर 1 विकेट प्राप्त किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय कैम्पस की टीम 15.5 ओवर में सभी विकेट गवांकर 79 रन पर सिमट गई। जिसमें शोएब ने सर्वाधिक 18 बाल पर 5 चैके की मदद से 28 रन बनाये। राम लखन सिंह महाविद्यालय जौनपुर की टीम गेंदबाजी करते हुए अभिषेक सिंह ने 3.5 ओवर में 13 रन देकर 7 विकेट तथा कुंवर योग ने 3 ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट लिये। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विष्वविद्यालय के मेजर ध्यान चन्द क्रीड़ा संकुल में अन्तर महाविद्यालयीय ग्रेपलिंग पुरुष/महिला का ट्रायल हुआ। जिसमें 8 महाविद्यालय के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। उक्त अवसर पर प्रो.प्रदीप कुमार, आयोजन सचिव, प्रो.संजय कुमार, पर्यवेक्षक डा.अखिलेश गौतम, डॉ.मनोज, मनोज यादव, रजनीश सिंह, खेल सहायक डा.राजेश सिंह, सत्येंद्र सिंह, भानू प्रताप शर्मा, विजय प्रकाश, अल्का सिंह, आदि उपस्थित रहे। अम्पायर की भूमिका में राजेश पटेल, प्रदीप पटेल, प्रवीण श्रीवास्तव तथा स्कोरर सौरभ चैधरी रहे।