जौनपुर धारा,जंघई। क्षेत्र के राम जानकी मंदिर में चल रहे राम कथा के विशेष आयोजन में गुरुवार को राम वन गमन, केवट प्रसंग और भरत चरित्र का भावपूर्ण वर्णन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मुख्य यजमान महेंद्र उर्फ मुन्नू जायसवाल एवं समस्त जनमानस ने कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कथा वाचक आचार्य संदीप कुमार पाण्डेय महाराज ने अपनी ओजस्वी वाणी में भगवान श्रीराम के जीवन के इन महत्वपूर्ण प्रसंगों का वर्णन किया। उनकी कथा ने श्रोताओं को भक्ति और आध्यात्मिकता की गहराई में ले जाते हुए प्रेरणादायक संदेश दिया। इस अवसर पर महंत चन्द्रमा दास, महेश शुक्ला, कलेक्टर बाबा, मालवीय बिक्की शुक्ला, सर्वेश शुक्ला महाराज, उमेश शुक्ला, प्रभात, आदर्श, नितेश पांडेय, अजय पाण्डेय, अरुण पाण्डेय और सुन्दर लाल पांडेय उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं की भारी संख्या में उपस्थिति ने इस आयोजन को भव्यता प्रदान की। राम कथा के इस पावन अवसर ने पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का वातावरण बना दिया।
― Advertisement ―
राम कथा में राम वन गमन और भरत चरित्र का हुआ भावपूर्ण वर्णन


